ये हैं टीवी की फेमस सास-बहू की जोड़ी


By Akanksha Jain15, Jan 2024 04:38 PMjagran.com

फेमस सास-बहू की जोड़ी

टीवी सीरियल्स में जब तक सास-बहू के बीच नोक झोक नहीं होती तब तक शो की टी आर पी नहीं बढ़ती। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की फेमस सास बहू की जोड़ियां बताने जा रहे हैं।

अनुपमा

स्टार प्लस का फेमस टीवी शो अनुपमा में बा और अनुपमा की जोड़ी दर्शकों के मन को बहुत भाती है।

साथ निभाना साथिया

साथ निभाना साथिया में भाभो और संध्या की पहले बहुत नोक-झोक होती थी, लेकिन बाद में दोनों की केमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और गायत्री की जोड़ी भी लोगों को बहुत पसंद है। गायत्री हमेशा अपनी बहू का ही पक्ष लेती थी।

भाग्य लक्ष्मी

जी टीवी का शो भाग्य लक्ष्मी में सास नीलम लक्ष्मी को बिल्कुल पसंद नहीं करती है। लक्ष्मी और नीलम फेमस सास बहू में से एक है।

ससुराल सिमर का

ससुराल सिमर का शो में माता जी और सिमर की जोड़ी को भी लोगों ने बहुत पसंद किया। इस शो में माता जी का रोल बहुत सख्त था।

बालिका वधू

बालिका वधू में पहले तो दादी सा आनंदी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी, लेकिन बाद में दोनों की केमिस्ट्री बहुत जमी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ