टीवी की इन जोड़ियों को भूलना है बहुत मुश्किल


By Akanksha Jain22, Jul 2023 08:46 AMjagran.com

फेमस जोड़ी

टीवी इंडस्ट्री के कलाकार अपने रोल की वजह से काफी पॉपुलैरिटी हासिल करते हैं। आज हम आपको टीवी सीरियल की उन जोड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें फैंस एक बार फिर देखना चाहते हैं।

नैतिक-अक्षरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है की फेमस जोड़ी अक्षरा और नैतिक को लोग आज भी देखना चाहते हैं। ये सीरियल कई सालों से चलता आ रहा है।

जोधा-अकबर

टीवी का पॉपुलर शो जोधा अकबर में जोधा और अकबर की जोड़ी को लोगों ने बहुत प्यार दिया था।

राधिका-देव

सीरियल छोटी बहु में राधिका और देव की जोड़ी को भी लोग आज तक याद करते हैं। शो में दोनों की कपलिंग शानदार थी।

खुशी-अर्णव

इस प्यार को क्या नाम दूं सीरियल में खुशी और अर्णव की जोड़ी को लोगों ने ऑनस्क्रीन काफी ज्यादा पसंद किया गया था। दोनों की टक्कर भी लोगों को बहुत पसंद थी।

अर्चना-मानव

पवित्र रिश्ता की पॉपुलर जोड़ी अर्चना और मानव की थी। ये जोड़ी सबकी फेवरेट थी। अंकिता और सुशांत साथ में परफेक्ट लगते थे।

नायरा-कार्तिक

ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक और जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं और याद करते हैं वो है नायरा और कार्तिक की जोड़ी।

इशिता-रमन

सीरियल ये हैं मोहब्बतें में इशिता और रमन की जोड़ी पर लोगों ने बहुत प्यार बरसाया था। दोनों की केमिस्ट्री शानदार थी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ