श्रद्धा आर्या टीवी की प्रीता बनकर दर्शकों के दिलों में छा गई हैं। आज एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर भी श्रद्धा के लाखों चाहने वाले हैं।
एक्ट्रेस वैसे तो इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही लुक में कहर ढाती हैं। लेकिन अधिकतर श्रद्धा इंडियन लुक में नजर आती हैं। उनका हर एथनिक ऑउटफिट शानदार होता है।
ऐसे में आज हम आपको अभिनेत्री के अट्रैक्टिव साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप हर फंक्शन में कॉपी करके खुद को अप्सरा बना सकती हैं।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पिंक कलर की सेक्विन वर्क सिंपल साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिससे एक बार फिर डीवा ने फैंस के दिलों को धड़का दिया है।
यंग गर्ल्स श्रद्धा आर्या के इस सेक्विन ट्रांसपेरेंट साड़ी नूडल स्ट्रेप ब्लाउज को फॉलो करके खुद को बोल्ड लुक दे सकती हैं।
इस ब्लैक कलर की ग्लिटरी नेटिड साड़ी कानों में सिल्वर झुमके पहनें एक्ट्रेस एक बार फिर छा गई हैं।
इस तरह की प्लेन साड़ियां काफी ट्रेंड में रहती हैं। ऐसे में आप श्रद्धा के इस प्लेन साड़ी हैवी वर्क ब्लाउज को कॉपी कर खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।
आप भी अभिनेत्री की तरह पिंक कलर की सिल्क साड़ी हाथों में चूड़ियां और बन हेयर स्टाइल लुक को ट्राई कर सकती हैं। ये एकदम ट्रेडिशनल लुक देगा