शिवांगी जोशी टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जिन्होंने टीवी की नायरा बनकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।
एक शानदार और हिट एक्ट्रेस होने के साथ शिवांगी फैशन आइकन भी हैं। जो अपने इंडियन वेस्टर्न हर लुक को लेकर इंटरनेट पर तहलका मचाए रहती हैं।
आज हम आपको अभिनेत्री के खूबसूरत लहंगे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप रोका सेरेमनी में स्टाइल करके सबका दिल जीत सकती हैं।
एक्ट्रेस लेवेंडर कलर के नेटिड सिल्वर वर्क लहंगे मेगा स्लीव्स चोली में ब्यूटीफुल लग रही हैं। रोका फीड के लिए ये अच्छा ऑप्शन रहेगा।
यदि आप रोका सेरेमनी में खुद को हैवी लुक देना चाहती हैं तो शिवांगी के जैसा रेड लहंगा ट्राई कर सकती हैं। जिसमें आप एकदम अप्सरा नजर आएंगी।
यदि आप रोका में इस तरह का वेलवेट जरी वर्क लहंगा पहन लिया तो हर किसी की निगाहें आपके ऊपर टिक जाएंगी। इसके संग फ्लावर बन हेयर स्टाइल शानदार रहेगी।
आप कुछ डिफरेंट और सिंपल पहनने के सोच रही हैं, तो इस तरह के प्रिंटेड लहंगे बेस्ट ऑप्शन है। ये काफी अट्रैक्टिव लुक भी देते हैं।
शिवांगी जोशी जिस मल्टी कलर मिरर वर्क लहंगे में आप बला की खूबसूरत नजर आएंगी। इसके साथ लूज ब्रेड फिट फ्रंट फ्लिक्स हेयर स्टाइल सूट कर रही है।