'टीवी की नागिन' Surbhi Chandna के शरारा सूट हैं माशाल्लाह


By Shradha Upadhyay15, Apr 2024 12:30 PMjagran.com

टीवी की नागिन सुरभि चंदना

टीवी चंदना टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि टीवी की नागिन बनकर दर्शकों के दिलों पर छा गई हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने शो 'इश्कबाज' से भी पहचान बनाई।

स्टाइलिश लुक्स पर फिदा

फैंस सुरभि की एक्टिंग के उनके स्टाइलिश लुक्स पर भी फिदा हैं। एक्ट्रेस के इंडियन वेस्टर्न लुक्स फैंस के लिए इंस्पिरेशन बने रहते हैं।

इंडियन लवर सुरभि

वही सुरभि चंदना इंडियन ऑउटफिट की दीवानी हैं। जिसका अंदाजा आप उनकी इंस्टाग्राम पेज को देखकर लगा सकते हैं।

सुरभि शरारा सूट

ऐसे में आइये आज हम आपको न्यूली मैरिड सुरभि चंदना के ट्रेंडी शरारा सूट का कलेक्शन दिखाएंगे। जो कि आपका भी दिल चुरा लेंगे।

पर्पल सूट

इस पर्पल कलर के सिंपल सोबर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाले शरारा सूट में एक्ट्रेस गजब लग रही हैं। यंग गर्ल्स इसे ट्राई कर सकती हैं।

व्हाइट शरारा सूट

समर सीजन में किसी फंक्शन में जाना है तो अभिनेत्री का व्हाइट कॉटन शरारा सूट अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ डीवा ने ऑफ शोल्डर कुर्ती से खुद को हॉट बनाया है।

पिंक शरारा सूट

पिंक कलर के सिल्क गोटा वर्क शरारा सूट में सुरभि बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप इसे वेडिंग के किसी भी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं।

डबल शेड शरारा सूट

अभिनेत्री स्काई ब्लू स्ट्रैपी कुर्ती मल्टीकलर शरारा सूट में काफी गॉर्जियस लुक दे रही हैं। इसे किसी भी एज ग्रुप की लड़कियां कैरी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ