निया शर्मा टीवी जगत की बोल्ड अभिनेत्री हैं। जो कि नागिन शो में नजर आने के बाद टीवी की नागिन बनकर काफी फेमस हुई। इसके अलावा वो कई हिट शोज में नजर आ चुकी हैं।
अभिनेत्री अपने हर लुक में हॉटनेस का तड़का लगाती हैं। निया की फिटनेस कमाल की है। जिसपर लाखों फैंस फिदा हैं।
अपने हर ऑउटफिट में बवाल मचाने वाली निया के आज हम आपको हॉट ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जो कि लंबी गर्दन पर काफी जचेंगे।
एक्ट्रेस ब्लैक कलर के शिमरी वी स्ट्रैप नेक ब्लाउज में काफी बोल्ड लग रही हैं। इसे आप साड़ी या लहंगे किसी के भी साथ पेयर कर सकती हैं।
लंबी गर्दन पर इस तरह के ऑफ शोल्डर ब्लाउज काफी स्टाइलिश लगते हैं। इसे आप लहंगे के साथ पहन सकती हैं।
इस तरह के नूडल स्ट्रैप ब्लाउज लंबी गर्दन पर काफी गॉर्जियस लुक देते हैं। इसे आप प्रिंटेड साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
निया ने व्हाइट कलर की प्लेन साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है। जो काफी किलर लुक दे रहा है।
लांग नेक पर आप इस तरह की स्क्वेयर नेक ब्लाउज से भी खुद को ब्यूटीफुल लुक दे सकती हैं। इस डिजाइन में वी में कट भी है।