‘टीवी की नागिन’ Mouni Roy की पतली कमरिया का राज है यह रूटीन


By Akanksha Jain20, Apr 2024 10:41 AMjagran.com

टीवी की नागिन

टीवी इंडस्ट्री में नागिन के रोल से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी पाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

मौनी रॉय की फिटनेस

मौनी रॉय आए दिन अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनकी पतली कमरिया का राज बताने जा रहे हैं।

कैसे होती है दिन की शुरुआत?

मौनी रॉय के दिन की शुरुआत हल्दी वाले पानी से होती है। इसके अलावा मौनी रॉय दालचीनी के पानी का भी सेवन करती हैं।

नाश्ते में क्या खाती हैं मौनी रॉय

सुबह नाश्ते में मौनी रॉय पोहा और स्प्राउट्स खाती हैं। इस बात का खुलासा खुद मौनी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

मौनी रॉय का लंच

मौनी रॉय को चावल खाना बहुत पसंद है तो वो दिन के खाने में चावल और ढेर सारी सब्जियों का सेवन करती हैं।

डिनर में क्या खाती हैं मौनी रॉय

मौनी रॉय रात का खाना हल्का खाना पसंद करती हैं तो वो सलाद का सेवन करती हैं या फिर भेलपुरी बना कर खाती हैं।

भरपूर मात्रा में पानी का सेवन

इसके अलावा मौनी रॉय खुद को दिनभर हाइड्रेट रहती हैं। एक्ट्रेस दिनभर में 3-4 लीटर पानी का सेवन करती हैं।

वर्कआउट पर भी करती हैं फोकस

मौनी रॉय डाइट के अलावा एक्सरसाइज पर भी फोकस करती हैं। एक्ट्रेस जिम में जमकर पसीना बहाती हैं और योग भी करती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

सालों बाद एकदम बदल गई हैं 90s की ये TV हसीनाएं