टीवी की नागिन से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली मौनी रॉय ने आज देश-विदेश में अपनी पहचान हासिल कर ली है।
आज हम आपको मौनी रॉय की एजुकेशन के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कितनी पढ़ी लिखी हैं टीवी की नागिन मौनी रॉय।
एक्ट्रेस का जन्म 28 सितंबर 1985 को वेस्ट बंगाल में हुआ था। मौनी रॉय ने अपनी शिक्षा कूच बिहार के बाराहाट स्थित केंद्रीय विद्यालय से पूरी की है।
उन्होंने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से अंग्रेजी सम्मान के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
मौनी रॉय के माता-पिता उन्हें जर्नलिस्ट बनना चाहते थे। एक्ट्रेस ने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में जनसंचार कार्यक्रम में दाखिला लिया।
लेकिन किसी वजह से वो पढ़ाई के बीच में ही मुंबई शिफ्ट हो गई। इसके बाद वो एक्टिंग इंडस्ट्री में आने की तैयारी करने लगी।
मौनी रॉय ने साल 2007 में टीवी सीरियल क्योकि सास भी कभी बहू थी से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर नागिन से उन्हें पॉपुलैरिटी हासिल हुई।
टीवी इंडस्ट्री के साथ साथ मौनी रॉय ने फिल्म ब्रह्मास्त्र से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। एक्ट्रेस की एक्टिंग हर किसी को पसंद है।