ईद पर Adaa Khan के शरारा सूट देंगे 'चांद सी खूबसूरती'


By Shradha Upadhyay08, Apr 2024 06:30 PMjagran.com

टीवी एक्ट्रेस अदा खान

अदा खान टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि टीवी पर नागिन शो में 'शेषा' के किरदार से काफी फेमस हुई। इसके बाद एक्ट्रेस कई टीवी शोज में नजर आई।

अदा खान फैशन सेंस

अभिनेत्री का फैशन सेंस भी काफी स्टाइलिश होता है। ऐसे में उनके स्टाइलिश लुक्स को काफी रीक्रिएट किया जाता है।

अदा खान शरारा सूट

आज हम आपको अदा का शरारा सूट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप ईद पर कैरी करके खुद को चांद सा खूबसूरत बना सकती हैं।

अदा खान पर्पल सूट

पर्पल कलर के डबल शेड गोल्डन हैवी वर्क शरारा सूट में एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। ईद के लिए ये लुक बेस्ट है।

अदा खान व्हाइट सूट

अभिनेत्री का व्हाइट सितारा वर्क शरारा सूट आपके ईद लुक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ ग्लॉसी मेकअप टच दिया जा सकता है।

अदा खान गोटा वर्क सूट

अदा खान का गोटा वर्क शरारा सूट लुक ईद के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। ऐसे में आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।

अदा खान हैवी घेर शरारा सूट

ईद पर एक्ट्रेस का हैवी घेर सिल्वर वर्क शरारा सूट आपको बेहद गॉर्जियस लुक देगा। ऐसे में आप इससे भी आइडिया ले सकती हैं।

अदा खान प्रिंटेड सूट

यदि आप ईद पर कुछ सिंपल ट्राई करने का सोच रही हैं। तो अदा का प्रिंटेड आलिया कट शरारा सूट अच्छा ऑप्शन है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ