हर मौके पर जचेंगे Debinna Bonnerjee के ट्रेंडी सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay13, Jun 2024 06:55 PMjagran.com

टीवी की सीता देबिना बनर्जी

देबीना बनर्जी टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने रामायण शो में सीता के किरदार से अपनी अलग पहचान बनाई। इसके अलावा अभिनेत्री कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रही हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन

अभिनेत्री इन दिनों पर्दे से दूर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के साथ सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज से दीवाना बनाए रहती हैं।

देबिना बनर्जी सलवार-सूट

आज हम आपको फैशन डीवा देबिना बनर्जी का ट्रेंडी सलवार-सूट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप किसी भी मौके पर कैरी करके खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।

काफ्तान सूट लुक

अभिनेत्री पिंक कलर के काफ्तान स्टाइल सूट में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ गोल्डन ज्वैलरी काफी जंच रही हैं।

कॉटन प्लाजो सूट

यंग गर्ल्स ऑफिस में एक्ट्रेस के ब्लू और पिंक कॉम्बिनेशन वाले कॉटन प्लाजो सूट से खुद को क्लासी लुक दे सकती हैं।

पेप्लम स्टाइल सूट

किसी भी छोटे फंक्शन में आप देबिना के लेवेंडर गोटा लेस वर्क पेप्लम स्टाइल सूट को ट्राई कर सकती हैं। ये आपको स्टनिंग लुक देगा।

चिकनकारी व्हाइट सूट

गर्मियों के लिए डीवा का व्हाइट चिकनकारी वर्क अनारकली सूट बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ आप भी देबिना की तरह ऑक्सीडाइज ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं।

शरारा सूट लुक

अभिनेत्री ऑरेंज कलर के शरारा सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। ऐसा सूट आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ