जी टीवी का पॉपुलर शो कुंडली भाग्य की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। साथ ही सीरियल की कास्ट भी लोगों को पसंद आई।
सीरियल की प्रीता यानी श्रद्धा आर्या ने आज घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस को लोग बहुत पसंद करते हैं।
श्रद्धा आर्या ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। एक्ट्रेस को सीरियल तुम्हारी पाखी और कुंडली भाग्य से पॉपुलैरिटी हासिल हुई।
हाल ही में सोशल मीडिया पर श्रद्धा आर्या ने अपना साड़ी लुक शेयर किया है। ब्लू कलर की सिंपल सोबर साड़ी में एक्ट्रेस कमाल लग रहीं हैं।
अगर आप श्रद्धा और साड़ी दोनों के दीवाने हैं तो आप एक्ट्रेस की इस येलो कलर की सिल्क साड़ी लुक को जरूर ट्राई करें।
शिमरी साड़ी में श्रद्धा आर्या का ये अंदाज कॉकटेल पार्टीज के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आप भी इस तरह का लुक कैरी कर सकती हैं।
सिंपल और सोबर साड़ी लुक में भी श्रद्धा आर्या बहुत सुंदर लगती हैं। एक्ट्रेस का हर लुक फैंस को उनका दीवाना बना देता है।
साड़ी लुक्स के अलावा आप श्रद्धा आर्या के ब्लाउज से भी आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।