वेडिंग सीजन में खिलेंगे 'टीवी की गहना' के ग्रेसफुल लहंगे


By Shradha Upadhyay22, Sep 2024 11:04 PMjagran.com

टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा

नेहा मर्दा टीवी जगत की शानदार हसीनाओं में से एक हैं। जिन्होंने ऑनस्क्रीन कई शोज में काम किया है, लेकिन उनको पॉपुलेरिटी बालिका वधु में गहना के किरदार से मिली थी।

सोशल मीडिया स्टार नेहा

आज अभिनेत्री सोशल मीडिया स्टार भी बन चुकी हैं। जो अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। उनका हर लुक स्मार्ट होता है।

नेहा मर्दा ग्रेसफुल लहंगे डिजाइन

आज हम आपको नेहा मर्दा के ग्रेसफुल डिजाइनर लहंगो का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें ब्राइडल से लेकर हर कोई पहनकर जला दिखा सकता है।

हैवी वर्क वेलवेट लहंगा

अभिनेत्री का गोल्डन हैवी वर्क वेलवेट लहंगा नेकपीस लुक एकदम रॉयल लुक दे रहा है। आप या ब्राइडल इसे वेडिंग के किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

येलो पिंक लहंगा

नई दुल्हन नेहा के जैसा येलो मिरगान वर्क येलो लहंगा पिंक दुपट्टे में राजस्थानी लग रही हैं। इसके साथ माथे पर बोड़ला, नथ और हेवी नेकपीस जंच रहा है।

रेड मिरर वर्क लहंगा

एक्ट्रेस का रेड मिरर वर्क हैवी लहंगा कट स्लीव्स चोली लुक गॉर्जियस लग रहा है। इसे आप संगीत नाइट में स्टाइल कर सकती हैं।

शिमरी ग्रीन लहंगा

ग्रीन कलर के शिमरी लहंगे में नेहा बेहद कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं। कॉकटेल पार्टी में आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।

चुंदरी प्रिंट लहंगा

शादीशुदा महिलाओं को ग्रीन पिंक कॉम्बिनेशन वाले चुंदरी प्रिंट लहंगे एकदम सुंदर बना देंगे। ऐसे में आप सुरभि के इस लुक को भी कॉपी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ