कहते हैं प्यार में इंसान न रंग देखता है न रूप और ना ही उम्र। आज हम आपको टीवी के उन कपल्स के बारे में बताएंगे जिनके बीच उम्र का फासला है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों कई सालों से एक दूसरे के साथ हैं और दोनों के बीच 9 साल का अंतर है।
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। बता दें कि किश्वर सुयश से 8 साल बड़ी हैं।
रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच भी काफी अंतर है लेकिन दोनों के बीच प्यार बेशुमार है। दोनों के बीच 7 साल का अंतर है।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कपल के बीच 7 साल का अंतर है।
दिशा और राहुल जल्द ही नए मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। बता दें कि राहुल और दिशा के बीच भी 7 साल का फासला है।
कृतिका और निकितन फिलहाल अपनी बेटी का ध्यान रख रहे हैं। कपल के बीच भी 6 साल का अंतर है।
इस लिस्ट में पवित्रा और एजाज का नाम भी शामिल है। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत बिग बॉस से हुई थी और दोनों के बीच 12 साल की अंतर है।