रिसेप्शन पार्टी में यूनिक लुक देंगे Rupali Ganguly के एथनिक लुक्स


By Shradha Upadhyay18, May 2024 12:03 PMjagran.com

टीवी की अनुपमा रुपाली गांगुली

टीवी की अनुपमा बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली रुपाली गांगुली आज टीवी जगत का जाना-माना नाम हैं। एक्ट्रेस कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

भारतीय नारी रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली भारतीय नारी हैं। उनको इंडियन लुक बेहद पसंद है। जिसका अंदाजा आप उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल को देखकर लगा सकते हैं।

रुपाली गांगुली एथनिक लुक्स

अभिनेत्री का हर इंडियन लुक बेहद खास और यूनिक होता है। ऐसे में आज हम आपको उनके अट्रैक्टिव इंडियन ऑउटफिट का कलेक्शन दिखाएंगे। जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।

स्टाइलिश स्कर्ट-टॉप लुक

हाल में अनुपमा एक इवेंट में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने ब्लू कलर की फ्लोरल धोती स्टाइल स्कर्ट और क्रॉप टॉप में अपना ग्लैमरस लुक शेयर किया है।

स्मार्ट इंडो-वेस्टर्न लुक

एक्ट्रेस का स्काई ब्लू कलर कट दाना वर्क इंडो-वेस्टर्न लुक काफी स्मार्ट लुक दे रहा है। ये आपके रिस्पेप्शन लुक में चार चांद लगा देगा।

गॉर्जियस साड़ी विद श्रग

यदि पार्टी में कुछ डिफरेंट दिखना चाहती हैं। तो रुपाली गांगुली की तरह साड़ी के साथ मैचिंग लांग श्रग पेयर कर सकती हैं। ये आपको एकदम गॉर्जियस बना देगा।

प्रिटी अफगानी कुर्ती सेट

आप भी अनुपमा की तरह इस तरह की प्लेन अफगानी चुंदरी प्रिंट वर्क फ्लेयर कुर्ती को कैरी करके खुद को प्रिटी लुक दे सकती हैं।

ब्यूटीफुल रफल साड़ी

आजकल रफल साड़ियां काफी फैशन में हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की जैसी व्हाइट रफल साड़ी हैवी वर्क ब्लाउज से खुद को ब्यूटीफुल बना सकती हैं।

ऐसे ही यूनिक एथनिक ऑउटफिट डिजाइन के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ