आज हम आपको उन टीवी एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जिन्होंने ऑन स्क्रीन देवी के किरदारों को निभाकर हर किसी का दिल जीता है।
फेमस टीवी शो महाकाली में पूजा शर्मा ने मां काली का किरदार निभा कर हर किसी का दिल जीता था। इसके अलावा एक्ट्रेस माता के 9 रूपों में भी नजर आई हैं।
सीरियल या देवी सर्व भूतेषु में कोयल मल्लिक ने मां दुर्गा का रोल निभाया था। कोयल मल्लिक ने हिंदी के अलावा टॉलीवुड में भी काम किया है।
देवी आदि पराशक्ति में मां दुर्गा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम रति पांडे है। रति ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता था।
विघ्नहर्ता गणेश सीरियल में मदिराक्षी मुंडले ने माता पार्वती का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस को इस रोल में फैंस ने बहुत पसंद किया था।
विघ्नहर्ता गणेश में ही आकांक्षा पुरी मां दुर्गा के किरदार में नजर आई थी। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी इसी सीरियल से हासिल हुई।
सोनारिका भदौरिया ने देवों के देव महादेव में मां पार्वती से लेकर मां दुर्गा तक के किरदार को निभाया था। एक्ट्रेस को इसी शो से पॉपुलैरिटी हासिल हुई।
इस लिस्ट में दलजीत कौर का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने सीरियल मां शक्ति में दुर्गा मां का किरदार निभाया था।