उतरन शो से पॉपुलर हुई श्रीजिता डे टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि बिग बॉस सीजन 16 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
अभिनेत्री इन दिनों पर्दे से दूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने फैशन सेंस को लेकर बवाल मचाए रहती हैं।
बंगाली बाला इंडियन लुक में कहर ढाती हैं। आइए आज हम आपको श्रीजिता डे के खूबसूरत लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप वेडिंग सीजन में ट्राई कर सकती हैं।
छोटी हाइट की लड़कियां अभिनेत्री की तरह नेटिड लहंगा कैरी कर सकती हैं। लहंगे के ऊपर मल्टीकलर वर्क से हैवी लुक दिया गया है।
अभिनेत्री का फ्लोरल प्रिंट लहंगा भी शार्ट हाइट गर्ल्स के लुक में चार चांद लगा देगा। ऐसे प्रिंट आपको लंबा लुक देते हैं।
श्रीजिता का प्लेन पिंक लहंगा हैवी वर्क चोली लुक भी छोटी हाइट की लड़कियां ट्राई कर सकती हैं। ये उनके लुक को एकदम क्लासी लुक देगा।
आप चाहे तो अभिनेत्री के ऑल ओवर मिरर वर्क लहंगे से भी आइडिया ले सकती हैं। ऐसे लहंगे वेडिंग में खूबसूरत लगते हैं।
कुछ लोगों को लगता है छोटे हाइट वाली लड़कियों पर हैवी वर्क लहंगे नहीं जचते हैं। लेकिन ऐसा सोचना गलत है। शार्ट हाइट गर्ल्स एक्ट्रेस की तरह हैवी लहंगे से खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।