शाइनी दोशी टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि पंड्या स्टोर, जमाई राजा और बहू हमारी रजनीकांत जैसे हिट टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
अभिनेत्री टीवी शोज में अपने शानदार अभिनय के साथ सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस से दीवाना बनाए रहती हैं। उनका हर लुक किलर होता है।
आज हम आपको शाइनी के हॉट समर लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस गर्मी के मौसम में बीच वेकेशन पर ट्राई करके खुद को हॉट बना सकती हैं।
बीच पर कैरी करने के लिए डीवा का प्रिंटेड क्रिस क्रॉस गाउन आपको ग्लैमरस लुक देगा। एक्ट्रेस भी इस लुक में काफी स्मार्ट लग रही हैं।
आप समर वेकेशन पर इस तरह की पर्पल मोनोकिनी ड्रेस को स्टाइल करके अपने लुक में बोल्डनेस बढ़ा सकती हैं। आप इस लुक को जरूर ट्राई करें।
शाइनी पिंक कलर की लूज शार्ट ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। ये आपके बीच लुक को अट्रैक्टिव बना देगा।
आप भी एक्ट्रेस की तरह समर वेकेशन पर इस तरह की हाई स्लिट स्कर्ट, क्रॉप टॉप और श्रग से खुद को बोल्ड लुक दे सकती हैं।
अभिनेत्री का टू पीस फ्लोरल बिकिनी लुक में कातिलाना अंदाज देखा जा सकता है। आप भी ऐसे ऑउटफिट में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर सकती हैं।