रिद्धिमा पंडित टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। जो कि कई टीवी और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं।
रोबोट बहू के नाम से फेमस रिद्धिमा ने 'बहू हमारी रजनीकांत' शो से अपनी अलग पहचान बनाई।
रिद्धिमा पंडित बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अपने गेम को लेकर एक्ट्रेस काफी चर्चाओं में रही थीं।
आज हम आपको एक्ट्रेस के स्टाइलिश और डिज़ाइनर चोली लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं।
रिद्धिमा का ये शिमरी बिकिनी चोली लुक बेहद बोल्ड लुक दे रहा है। इस लुक को आप किसी भी तरह के लहंगे के साथ ट्राई कर सकती हैं।
वी नेक चोली हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। एक्ट्रेस की ये व्हाइट चोली काफी अट्रैक्टिव है।
रिद्धिमा का ग्रीन प्लेन साटन साड़ी के साथ स्ट्रैप चोली लुक बेहद ग्लैमरस है। ये चोली लहंगे और साड़ी दोनों के साथ बेस्ट रहेगा।
इस तरह की ब्रॉड नेक चोली काफी यूनिक लुक देती हैं। एक्ट्रेस का ये मिरर वर्क चोली लुक बेहद खूबसूरत है।