सगाई में प्रिंसेज लुक देंगे Isha Malviya के गॉर्जियस गाउन


By Shradha Upadhyay16, Jul 2024 11:30 AMjagran.com

ईशा मालवीय फेमस टीवी एक्ट्रेस

उड़ारियां फेम ईशा मालवीय टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि बिग बॉस सीजन 17 में आने के बाद कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।

फैशन क्वीन ईशा

अभिनेत्री बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ फैशन क्वीन भी हैं। जो कि सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। उनका हर लुक कातिलाना होता है।

ईशा मालवीय गॉर्जियस गाउन

आज हम आपको ईशा मालवीय के गॉर्जियस गाउन का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपनी सगाई में कैरी करके एकदम प्रिंसेज नजर आएंगी।

ट्यूब सेक्विन गाउन

हाल में एक्ट्रेस ने ऑरेंज और ग्रे कलर के सेक्विन वर्क ट्यूब गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। ये आपके एंगेजमेंट लुक को अट्रैक्टिव बना देगा।

पर्पल कट आउट गाउन

ईशा का पर्पल साटन कट आउट वर्क वाला गाउन काफी खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ स्ट्रेट हेयर लुक विद ग्लॉसी मेकअप काफी जचेगा।

पीच हैवी वर्क गाउन

अभिनेत्री का पीच कलर नेटिड सिल्वर हैवी वर्क गाउन आपके सगाई लुक के लिए परफेक्ट है। ये आपके लुक को स्टाइलिश बना देगा।

ग्रे सेक्विन गाउन

ईशा का ग्रे कलर सेक्विन वर्क फ्लेयर गाउन आपको एकदम प्रिंसेज लुक देगा। इसके साथ हाई बन हेयर स्टाइल काफी सूट करेगी।

वन शोल्डर गाउन

सगाई में खुद को बोल्ड लुक देने के लिए आप एक्ट्रेस के बॉडीकॉन वन शोल्डर सेक्विन गाउन काफी किलर लुक दे रहा है। इसके साथ ग्लॉसी मेकअप टच दिया सकता है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ