संगीत नाइट में महफिल लूट लेंगे Helly Shah के गॉर्जियस लहंगे


By Shradha Upadhyay05, Jun 2024 02:18 PMjagran.com

टीवी एक्ट्रेस हेली शाह

हेली शाह टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि स्वरागिनी, इश्क में मरजावां समेत कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री की एक्टिंग पर फैंस फिदा हैं।

ग्लैमरस लुक्स का जलवा

अभिनेत्री टीवी सीरियल्स में एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक्स का जलवा दिखाती नजर आती हैं। उनका हर लुक यूनिक होता है।

हेली शाह गॉर्जियस लहंगे

आज हम आपको हेली के गॉर्जियस लहंगो का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप संगीत नाइट में कैरी करके महफिल लूट सकती हैं।

सेक्विन नियोन लहंगा

एक्ट्रेस ने नियोन कलर के सेक्विन लहंगे ऑफ शोल्डर फ्लोरल पैच चोली में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक संगीत के लिए बेस्ट है।

फ्लोरल लहंगा लुक

यदि आप हैवी लहंगे पहनकर परेशान हो गई हैं, तो इस तरह के फ्लोरल लहंगे वेलवेट चोली लुक को कॉपी कर सकती हैं। इस तरह का लहंगे आप फैब्रिक लेकर बनवा भी सकती हैं।

नेटिड मिरर वर्क लहंगा

संगीत नाइट में अभिनेत्री का येलो कलर मिरर वर्क नेटिड लहंगा आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ ब्रॉड नेक चोली काफी सूट कर रही है।

ब्लैक शिफॉन लहंगा

आप भी हेली शाह की तरह मिरर वर्क शिफॉन ब्लैक लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ डीवा ने हैवी वर्क स्ट्रैपी चोली पेयर की है।

व्हाइट जरी वर्क लहंगा

एक्ट्रेस व्हाइट कलर के जरी वर्क लहंगे में काफी रॉयल लग रही हैं। व्हाइट कलर पार्टी में आपको एकदम डिफरेंट लुक देता है।

ऐसे ही डिफरेंट लंहंगे डिजाइन के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ