जिया मानेक टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जिन्होंने साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का किरदार निभाया था। इसके अलावा भी डीवा कई शोज का हिस्सा रही हैं।
अभिनेत्री एक्टिंग के अलावा आज सोशल मीडिया स्टार भी बन चुकी हैं। जो अपने लुक्स को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। उनके इंडियन लुक शानदार होते हैं।
आज हम आपको जिया मानेक के सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाएंगे। जिनको नई बहू ससुराल में पहनकर सबकी तारीफ पा सकती हैं।
नई दुल्हन पर लाल रंग के सूट खूब खिलते हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस के जैसे रेड पिंक लहरिया अनारकली सूट को ट्राई कर सकती हैं। इसके संग सितारों वर्क वाला सिल्क दुपट्टा जंचेगा।
आप ससुराल में डीवा के जैसा बंधेज प्रिंट अंगरखा सूट पहन सकती हैं। इस सूट में आप बेहद खूबसूरत नजर आने वाली हैं।
इस तरह के प्लेन सूट विद कंट्रास्ट कलर का वर्क दुपट्टा सेट भी काफी स्टाइलिश लुक देता है। आप चाहे तो ऐसे सूट भी ले सकती हैं।
ससुराल में न्यूली मैरिड के लिए प्लेन सिल्क पेंट सूट विद सिल्क हैवी दुपट्टा सेट गॉर्जियस लुक देते हैं। ऐसे सूट आप किसी भी मौसम में पहन सकती हैं।
यदि आप अपने ससुराल में प्रिंटेड सूट पहन सकती हैं तो आप इस तरह का हाल्टर नेक प्रिंटेड सूट भी कैरी कर सकती हैं। इसमें आप ब्यूटीफुल दिखेंगी।