रोका सेरेमनी में पहनें Erica Fernandes के खूबसूरत लहंगे


By Shradha Upadhyay13, May 2024 04:08 PMjagran.com

टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीज

एरिका फर्नांडीज टीवी की बेहतरीन टीवी अभिनेत्री हैं। जो कि टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा शर्मा के किरदार से काफी पॉपुलर हुई। एक्ट्रेस हिंदी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय करती हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी एक्टिंग से ज्यादा एरिका फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं में छाई रहती हैं।

एरिका फर्नांडीज लहंगे डिजाइन

वेडिंग का सीजन चल रहा है। ऐसे में आप एरिका फर्नांडीज के इन खूबसूरत लहंगों को रोका सेरेमनी में कैरी करके खुद को प्रिटी लुक दे सकती हैं।

पिंक सिल्क लहंगा

रोका फीड में अभिनेत्री का डबल शेड हैंड वर्क सिल्क लहंगा आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ उन्होंने चोकर नेकपीस और स्मॉल इयररिंग पेयर किए हैं।

कंट्रास्ट कलर हैवी लहंगा

इस तरह के कंट्रास्ट हैवी लहंगे काफी गॉर्जियस लुक देते हैं। एक्ट्रेस ने क्रीम कलर के गोल्डन हैवी वर्क लहंगे के साथ बनारसी पिंक दुपट्टा पहना हुआ है।

वेलवेट फुल वर्क लहंगा

आप चाहे तो इस तरह के फुल वर्क वेलवेट लहंगे से खुद को रॉयल लुक दे सकती हैं। एरिका ने ब्लू लहंगे के साथ बेबी पिंक नेटिड दुपट्टा पहना हुआ है।

मिरर वर्क लहंगा

एरिका फर्नांडीज क्रीम कलर के मिरर वर्क लहंगे कोल्ड शोल्डर चोली में हॉट लग रही हैं। स्लिम गर्ल्स रोका में इसे ट्राई कर सकती हैं।

येलो नेटिड लहंगा

अभिनेत्री का येलो जरी वर्क नेटिड लहंगा चोकर नेकपीस माथा पट्टी के साथ बन हेयर स्टाइल बेस्ट लग रहा है। रोका के लिए ये परफेक्ट लुक है।

ऐसे ही खूबसूरत लहंगा कलेक्शन के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ