Divyanka Tripathi की खूबसूरती का राज है ये रुटीन


By Shradha Upadhyay23, May 2024 12:45 PMjagran.com

फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि अपनी एक्टिंग और स्टाइलिश लुक्स को लेकर इंटरनेट पर बवाल मचाए रहती हैं।

खूबसूरती पर फिदा

वही 39 साल की एक्ट्रेस की खूबसूरती के भी फैंस दीवाने हैं। हर कोई दिव्यांका के जैसी ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है।

दिव्यांका की ब्यूटी का राज

तो आइए आज हम आपको दिव्यांका की ब्यूटी का राज बताने जा रहे हैं। जिसे फॉलो करके आप भी स्किन को चमकदार बना सकती हैं।

दिव्यांका डेली रूटीन

अभिनेत्री ने बताया था कि वो अपने फेस पर ज्यादा मेकअप नहीं लगाती हैं। उनके डेली रूटीन में मेकअप रिमूव ऑइल, फेस वाश, मॉइस्चराइजर, और सनस्क्रीन लोशन शामिल है।

होम मेड फेस पैक

एक्ट्रेस कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू फेस पेक का इस्तेमाल करती हैं। जिसमें वो बेसन, दूध और हल्दी का फेस पैक यूज करती हैं।

शुगर फेस स्क्रब

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका अपनी स्किन को एक्सफोलिएट और शाइनी बनाए रखने के लिए फेस पर चीनी का पाउडर बनाकर उसका स्क्रब लगाती हैं।

ढेर सारा पानी

अभिनेत्री का मानना है कि इन सबके अलावा हमें अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए दिनभर में ढेर सारा पानी पीना चाहिए।

न करें एक्सपेरिमेंट

एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने बताया था कि हमें अपनी स्किन के साथ न घरेलू और न मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स से एक्सपेरिमेंट करना चाहिए।

ऐसे ही हसीनाओं के स्किन केयर टिप्स के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ