गुम हैं किसी के प्यार से फेमस हुई टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा बिग बॉस 17 में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री ग्लैमर के मामले में कई हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं।
तो आइए आज हम आपको अभिनेत्री के खूबसूरत साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे न्यूली मैरिड इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ऐश्वर्या शर्मा ने हाल में रेड कलर की सिल्क साड़ी ऑफ शोल्डर ब्लाउज में अपना रॉयल लुक शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी कर्ली हेयर विद साइड फ्लावर से अपना लुक कंप्लीट किया है।
न्यूली मैरिड इस तरह की पिंक एम्ब्रॉयडरी साड़ी को पहनकर खुद को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। इसके साथ वन फोर्थ स्लीव्स हैवी वर्क ब्लाउज पेयर किया हुआ है।
ऐश्वर्या की लाइट क्रीम कलर साड़ी नई नवेली दुल्हन के लुक में चार चांद लगा देगी। इसके साथ बन हेयर स्टाइल और ग्रीन स्टोन नेकपीस जंच रहा है।
अभिनेत्री की ग्रीन जरी बॉर्डर सिल्क साडी पफ स्लीव्स ब्लाउज न्यूली मैरिड के लिए बेस्ट है। साथ में कुंदन नेकपीस इयररिंग और साइड बन हेयर स्टाइल लुक शानदार लग रहा है।
न्यूली मैरिड गर्ल्स इस तरह की रफल साड़ी कंट्रास्ट नूडल स्ट्रैप गोल्डन ब्लाउज से खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं। और आप इसके साथ ओपन कर्ली हेयर लुक ट्राई कर सकती हैं।
नई शादीशुदा दुल्हन पर इस तरह की बनारसी साड़ी ब्यूटीफुल लुक देती हैं। आप ऐश्वर्या के इस लुक से भी आइडिया ले सकती हैं।