टीवी एक्ट्रेस 'आशका' 37 की उम्र में बनीं मां, शेयर की बेबी की झलक


By Shradha Upadhyay28, Oct 2023 01:03 PMjagran.com

टीवी एक्ट्रेस

टीवी की फेमस अभिनेत्री आशका गोराडिया कई दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में छाई हुई थीं। इसी बीच एक्ट्रेस से जुडी एक अच्छी खबर आज सामने आई।

नन्हा मेहमान

आपको बता दें बिग बॉस फेम आशका ने 27 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर कपल ने एक पोस्ट भी शेयर की है।

सोशल मीडिया पोस्ट

इंस्टाग्राम पर बेबी के हाथों की झलक शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा -आज सुबह 7:45 पर विलियम एलेक्सेंडर दुनिया में आए और हमारे दिल में बस गए हैं।

37 की उम्र में मां

आशका गोराडिया 37 साल की उम्र में शादी के करीब 6 साल बाद 37 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं।

टीवी सीरियल

एक्ट्रेस बिग बॉस, क्यूंकि सास भी कभी बहू थी, कुसुम, लागी तुझसे लगन, नच बलिये, नागिन 2 जैसे कई फेमस टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

फोटोशूट

शादी के छह साल बाद अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड थीं। इस बीच उन्होंने पति संग कई हॉट फोटोशूट भी कराए।

पेरेंट्स

आशका गोराडिया और उनके पति ब्रेंट गोबल पहली बार पेरेंट्स बनने के बाद बेहद खुश हैं।

शादी

आशका और ब्रेट ने साल 2017 में एक-दूसरे संग सात फेरे लिए थे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ