मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा होने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है।
जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, उस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही धन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद तुलसी को नहीं छूना चाहिए। यदि व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसे धन सम्बन्धित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मान्यता है कि तुलसी के पौधे को प्रत्येक रविवार और एकादशी के दिन नहीं छूना चाहिए। साथ ही इस दिन तुलसी पर जल चढ़ाना भी वर्जित माना गया है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को हमेशा घर के आंगन में ही लगाना चाहिए। इसके अलावा इसे किसी अंधेरे स्थान पर नहीं लगाना चाहिए।
वास्तु के अनुसार प्रत्येक दिन तुलसी के सामने दीपक लगाएं और आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें।