शुक्रवार के दिन तुलसी में दूध चढ़ाने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav02, May 2024 11:43 AMjagran.com

तुलसी में होता है माता लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में धन की देवी माता लक्ष्मी का वास होता है, हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत महत्वपूर्ण होता है। हर घर में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है।

घर में आती है सुख-समृद्धि

घर में तुलसी का पौधा होने से सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

शुक्रवार को करें ये उपाय

भगवान विष्णु और माता तुलसी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे की विधि-विधान से पूजा करें। इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में तरक्की होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कच्चे दूध से दें अर्घ्य

शुक्रवार के दिन तुलसी की पूजा करते समय कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर तुलसी को अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

वास्तु दोष से मिलता है छुटकारा

तुलसी पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है और परेशानियां दूर होती हैं। शुक्रवार के दिन तुलसी पूजा करने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।

भगवान विष्णु को अर्पित करें तुलसी दल

आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो शुक्रवार के दिन 7 तुलसी दल लेकर भगवान विष्णु को अर्पित करें और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें।

माता लक्ष्मी का मिलता है आशीर्वाद

शुक्रवार के दिन तुलसी जी की पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

तुलसी आरती करें

शुक्रवार के दिन तुलसी की पूजा करते समय तुलसी आरती करें, ऐसा करने से माता तुलसी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शुक्रवार के दिन तुलसी से जुड़े ये उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों को मिलेगी नौकरी, व्यापार में होगा लाभ