Jaya Ekadashi पर तुलसी के ये उपाय करें, होगी धन-दौलत की प्राप्ति


By Ashish Mishra08, Feb 2025 11:33 AMjagran.com

Jaya Ekadashi 2025

सनातन धर्म में जया एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन तुलसी के कौन से उपाय करने चाहिए?

जया एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार 08 फरवरी यानी आज जया एकादशी मनाई जा रही है। इस दिन विष्णु जी की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

जया एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 07 फरवरी को रात 09 बजकर 26 मिनट पर हो गई है। वहीं, इसका समापन 08 फरवरी को रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा।

तुलसी के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे जया एकादशी पर करना बेहद शुभ होता है। वहीं, इस दिन तुलसी के उपाय करने से धन लाभ होता है और साधक तरक्की करता है।

तुलसी के पौधे में लाल धागा बांधे

जया एकादशी पर सुबह स्नान करने के बाद लाल धागे में 108 गांठ लगाकर तुलसी के पौधे में बांध दें। ऐसा करने से साधक की मनोकामना पूरी होती है।

तुलसी के पौधे में जल डालें

धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

घी का दीपक जलाएं

जया एकादशी पर शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मंत्र का जाप करें

जया एकादशी पर तुलसी के पौधे की पूजा करते समय ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

पढ़ते रहें

धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ