आजमाएं उड़द दाल के ये टोटके, बरसेगी मां लक्ष्मी और शनि की कृपा


By Abhishek Pandey28, Dec 2022 02:19 PMjagran.com

उड़द दाल के टोटके

धन और भाग्य को मजबूत करने के लिए उड़द दाल के टोटके काफी कारगर माने जाते हैं।

मां लक्ष्मी की कृपा

शनिवार के दिन उड़द दाल के टोटके करने से शनिदेव और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

आर्थिक समस्या

शनिवार की शाम को उड़द के दो साबुत दाने में दही और सिंदूर मिलाकर पीपल के पेड़ के नीचे रखें। इससे आर्थिक समस्या दूर होगी।

शनिदोष

शनिवार के दिन थोड़ी सी उड़द दाल को अपने सिर से 3 बार उल्टा घुमाकर कौवे को खिला दें। इससे शनि दोष दूर होगा।

सरसों का तेल

शनिवार को पलंग के नीचे सरसो के तेल को किसी बर्तन मे डालकर रख दें।

गरीबी होगी दूर

अगले दिन इसी तेल में उड़द दाल को मिलाकर कुत्ते को खिला दें। ऐसा करने से गरीबी दूर होती है।

बरसेगी कृपा

नए साल में उड़द दाल के ये टोटके करने से मां लक्ष्मी और शनिदेव की अपार कृपा देखने को मिल सकती है।