घोड़े की नाल से जुड़े ये उपाय करने से आर्थिक समस्या से मिलेगा छुटकारा


By Farhan Khan16, Sep 2025 05:27 PMjagran.com

घोड़े की नाल होती है शुभ

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, घोड़े की नाल को बहुत ही शुभ माना जाता है। घोड़े की नाल भगवान शनि को काफी प्रिय है। इसे सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

घोड़े की नाल से जुड़े उपाय

आज हम आपको घोड़े की नाल से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आजमने से आपको आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

अगर आप घोड़े की नाल को उत्तर, पश्चिम या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में रखते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।

परिवार में होगी तरक्की

घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने के साथ-साथ परिवार की तरक्की हो सकती है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की आय में भी बढ़ोतरी होती है।

घर में धन का आगमन

अगर आप घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। इसके अलावा धन की तिजोरी पैसों से भरी रहेगी।

बनेंगे बिगड़े काम

अगर आपकी कुंडली में शनि भारी है और इसके चलते आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं, तो ऐसे में आपको घोड़े की नाल अपने घर के बाहर जरूर लगानी चाहिए।

आर्थिक समस्या से मुक्ति

घोड़े की नाल को एक लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रखने से आपको आर्थिक समस्या से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा भी आपके ऊपर हो सकती है।

कारोबार में होगी तरक्की

घोड़े की नाल को ऑफिस या बिजनेस के मुख्य द्वार में टांगने से आपको कारोबार में तरक्की मिल सकती है। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com