Trisha Krishnan के रॉयल साड़ी लुक्स दिवाली पर करें ट्राई


By Akanksha Jain03, Nov 2023 11:51 AMjagran.com

साउथ स्टार

साउथ सिनेमा की शानदार एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

त्रिशा कृष्णन

त्रिशा कृष्णन अपनी फिल्म और एक्टिंग के अलावा अपने शानदार साड़ी लुक्स की वजह से भी जानी जाती हैं।

बॉलीवुड फिल्मों में भी किया काम

साउथ फिल्मों के अलावा त्रिशा ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा से एक्ट्रेस ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की।

साड़ी लुक्स

आज हम आपको त्रिशा कृष्णन के शानदार साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिसे आप इस दिवाली कैरी कर सकती हैं।

रफल साड़ी

फिलहाल रफल साड़ी का ट्रेंड चल रहा है, अगर आप भी ट्रेंड फॉलो करती हैं तो आप त्रिशा की इस रेड रफल साड़ी लुक को कैरी कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी

पिंक कलर की सिल्क साड़ी में त्रिशा का ये लुक काफी ज्यादा रॉयल लग रहा है। आप भी इस दिवाली इस तरह का लुक कैरी करें।

व्हाइट साड़ी

व्हाइट कलर की साड़ी में मिरर वर्क काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। एक्ट्रेस ने इस लुक को मिनिमम मेकअप के साथ पूरा किया है।

सेसी ब्लाउज

साड़ी के साथ साथ आप त्रिशा कृष्णन के ये सेसी ब्लाउज डिजाइन भी कैरी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ