हर पार्टी में दिखेंगी हुस्न परी, जब पहनेंगी Tripti Dimri की क्लासी ड्रेसेस


By Akshara Verma16, Dec 2024 11:30 AMjagran.com

बॉलीवुड की नेशनल क्रश

Animal फिल्म के बाद से ही Tripti Dimri बॉलीवुड की हॉट और हसीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। नेशनल क्रश के लुक्स देखने में ही काफी क्लासी होते हैं। एक्ट्रेस का हर एक लुक काफी वायरल हो रहा हैं। आज हम आपको Tripti Dimri के क्लासी ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप किसी भी पार्टी में पहनकर खूबसूरत लग सकती हैं।

स्टाइलिश कोट पेंट

एक्ट्रेस ने मिनिमल ज्वेलरी के साथ इस लुक को कैरी किया है। Tripti इस आउटफिट में काफी क्लासी लग रही हैं। आप नॉर्मल हैंगआउट पर न्यूड मेकअप के साथ इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

प्रिंटेड फ्लोरल स्कर्ट

तृप्ति का हेयर स्टाइल उनके आउटफिट को काफी हाइलाइट कर रहा है। आप अपने बर्थडे पर इस ड्रेस को गोल्डन इयररिंग्स के साथ स्टाइल करके अपनी पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

शाइनी स्लिट बॉडीकॉन ड्रेस

अभिनेत्री इस स्लिट और शाइनी बॉडीकॉन ड्रेस में काफी बोल्ड लुक दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस ड्रेस के साथ आप ट्रांसपेरेंट हील्स पहनकर और क्लासी लुक ले सकती हैं।

स्टाइलिश व्हाइट ड्रेस

नेशनल क्रश अपनी इस स्टाइलिश व्हाइट ड्रेस में काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। अगर आप किसी फंक्शन में स्पॉटलाइट बनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की यह ड्रेस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

तृप्ति डिमरी का स्टनिंग लुक

फिलहाल कोर्सेट टॉप ड्रेस आजकल काफी ट्रेंडिंग है। एक्ट्रेस की तरह आप भी इस ड्रेस को सिल्वर ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

क्लासी बॉडीकॉन ड्रेस

व्हाइट कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक काफी एलिगेंट लग रहा है। आप भी इस ड्रेस को पहनकर एक्ट्रेस की तरह अपनी कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

अगर आप भी एक्ट्रेस की तरह हर पार्टी में हुस्न परी लगना चाहती हैं, तो ट्राई करें Tripti Dimri की क्लासी ड्रेसेस। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@tripti_dimri)