एमएक्स प्लेयर की फेमस सीरीज आश्रम में बबिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने आज अपनी अलग पहचान बना ली है।
फैशन सेंस की बात की जाए तो वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक त्रिधा चौधरी के पास आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है।
जिसके चलते आज हम आपको आश्रम की बबिता यानी त्रिधा चौधरी के शानदार सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
जल्द ही ईद आने वाली है अगर आपने अभी तक ईद की शॉपिंग नहीं की है तो आप त्रिधा चौधरी के इन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं।
फिलहाल शरारा पैटर्न सूट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। त्रिधा चौधरी का ये शरारा पैटर्न सूट ईद के लिए परफेक्ट है।
अगर आप हैवी वर्क सूट कैरी करना पसंद करती हैं तो आप त्रिधा चौधरी के इस सूट लुक को कॉपी कर सकती हैं।
गर्मी के सीजन में फ्लावर प्रिंटेड सूट काफी ज्यादा ट्रेंड करते हैं। आप भी त्रिधा चौधरी की तरह ही फ्लावर प्रिंटेड सूट को कैरी कर सकती हैं।
त्रिधा चौधरी के ये सूट लुक्स आप के लुक में चार चांद लगा देंगे। आप इस ईद त्रिधा चौधरी के ये सूट लुक्स कैरी कर सकती हैं।