आजकल महिलाएं शिमरी साड़ी पहनना बहुत पसंद कर रही हैं। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज ग्लैमरस लुक देता है। अगर आप साड़ी के लिए ब्लाउज डिजाइन की तलाश में हैं, तो इन स्लीवलेस ब्लाउज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आप पार्टी में शिमरी साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो इसके साथ बैकलेस ब्लाउज चुनें। यह आपको महफिल की जान बना देगा।
शिमरी साड़ी लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए वी नेक ब्लाउज बेस्ट है। इसमें आप क्लीवेज भी फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
शिमरी साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश बना देगा।
अगर आप साड़ी में पेट छुपाना चाहती हैं, तो ऐसे स्लीवलेस कोटी ब्लाउज से इंस्पिरेशन लें। यह आपको आरामदायक लुक भी देगा।
यंग गर्ल्स साड़ी लुक को मॉडर्न टच देने के लिए हाई नेक ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं। यह डिजाइन शिमरी पर खूब जचेगी।
नाइट पार्टी में हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए शिमरी साड़ी के साथ नूडल स्ट्रैप ब्लाउज स्टाइल करें। यह हर मौके पर खास लुक देता है।
अगर आप क्लीवेज फ्लॉन्ट करना पसंद नहीं करती हैं, तो ऐसे हॉल्टर नेक ब्लाउज से आइडिया लें। यह डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है।
हर उम्र की महिलाएं इन ब्लाउज डिजाइन को कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@theshilpashetty)