महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए साल में कई व्रत रखती हैं, जिनमें हर व्रत का अपना अलग महत्व होता है। अब कुछ ही दिनों में वट सावित्री व्रत आने वाला है।
वट सावित्री व्रत के लिए महिलाएं पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सजने-संवरने का काफी शौक रखती हैं।
अगर आप शादी के बाद पहली बार वट सावित्री पूजा कर रही हैं, तो अभी से साड़ी सेलेक्ट कर लें। आइए आज हम आपको कुछ साड़ी कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं।
पहली बार वट सावित्री व्रत पर खास दिखना चाहती हैं, तो ऐसी हैवी वर्क साड़ी को खरीद सकती हैं। इस के पल्लू पर खास वर्क किया गया है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
वट सावित्री पूजा में खूबसूरत दिखने के लिए हैवी बॉर्डर वाली साड़ी को भी ऑप्शन में रख सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ स्टाइलिश नेकलाइन वाले ब्लाउज सिलवा सकती हैं।
अगर आप गोल्डन साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो इस बार वट सावित्री पूजा में एक्ट्रेस जैसी साड़ी पहनकर सादगी भरा लुक पा सकती हैं।
कुछ अलग अंदाज और तरीके से साड़ी कैरी करनी है, तो ऐसी साधी पल्लू स्टाइल में साड़ी को पहनें। इसके साथ एक्सेसरीज एकदम एथनिक टाइप की ही लें।
ससुराल में पहला वट सावित्री व्रत है और रॉयल दिखना चाहती हैं, तो इस तरह की कांचीपुरम साड़ी को जरूर ट्राई करें।
इन साड़ी कलेक्शन से इंस्पिरेशन लेकर आप ससुराल में खूबसूरत नजर आएंगी। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram