अगर आप ट्रेंडी आउटफिट्स कैरी करना पसंद करती हैं तो आप एक बार इस तरह पर्ल वर्क वाले ब्लाउज डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं।
अपने इंडियन लुक को स्टाइलिश और ट्रेडी बनाने के लिए आप बॉलीवुड हसीनाओं की तरह ही पर्ल ब्लाउज डिजाइन कैरी कर सकती हैं।
आप अपने पर्ल वर्क ब्लाउज डिजाइन को व्हाइट कलर के आउटफिट के साथ ही पेयर करें। व्हाइट आउटफिट के साथ इसका लुक चार गुणा बढ़ जाएगा।
जाह्नवी कपूर का ये लहंगा लुक काफी ज्यादा डिफरेंट लुक दे रहा है। आप भी इस तरह के लटकन मोती वाले ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं।
दीपिका पादुकोण ने साड़ी के साथ केप मोती ब्लाउज पेयर किया है। एक्ट्रेस ने रफल साड़ी के साथ ट्यूब ब्लाउज पहना है और फिर पर्ल केप पहना है।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन ने व्हाइट साड़ी के साथ टर्टल नेक मोती वर्क ब्लाउज पेयर किया है। आप पहले प्लेन ब्लाउज और फिर पर्ल वर्क ब्लाउज भी पहन सकती हैं।
कियारा आडवाणी का ये लहंगा लुक काफी शानदार लग रहा है। एक्ट्रेस ने भी ऑफ व्हाइट लहंगे के साथ पर्ल ब्लाउज पेयर किया है।
मलाइका अरोड़ा ने बड़े और छोटे मोतियों को मिलाकर ब्लाउज पहना है। एक्ट्रेस के गले के पास बड़े मोतियों से काम किया है और ब्लाउज में छोटी मोती लगाए गए हैं।