साड़ी पर पहनें Trina के 7 ट्रेडिशनल इयररिंग्स


By Akshara Verma16, Jan 2025 12:46 PMjagran.com

Trina के रॉयल ट्रेडिशनल इयररिंग्स

एक्ट्रेस Trina Shah के इयररिंग्स इतने खूबसूरत होते हैं कि वे हर लड़की का दिल जीत लेते हैं। आप उनके ट्रेडिशनल इयररिंग्स को साड़ी या लहंगे में गॉर्जियस लुक लेने के लिए पहन सकती हैं। आइए नजर डालते हैं, एक्ट्रेस के कुछ रॉयल ट्रेडिशनल इयररिंग्स पर।

शैंडेलियर इयररिंग

एक्ट्रेस के यह शैंडेलियर इयररिंग बेहद खूबसूरत हैं। इस तरह के इयररिंग्‍स को साड़ी से लेकर लहंगे के साथ ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक में चार-चांद लगा सकते हैं।

ऑक्सिडाइज डैंगल्स

साड़ी और लहंगे को अलग चमक देने के लिए आप इन इयररिंग्‍स को पहन सकती हैं। आप इन इयररिंग्स को शादी में स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक लेने के लिए ट्राई कर सकती हैं। इनका डिजाइन काफी एलिगेंट है।

स्टेटमेंट इयररिंग्स

Trina के ये इयररिंग्स देखने में काफी खूबसूरत हैं। आप सिंपल और डिसेंट साड़ी या सूट के साथ इन स्टेटमेंट इयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। यंग गर्ल्स इस डिजाइन के इयररिंग्स को पहनना पसंद करती हैं।

डेंगल इयररिंग

Trina के इयररिंग्स देखने में बेहद एलिगेंट हैं। आप इन्‍हें ब्लैक साड़ी के साथ पहनकर सबसे खूबसूरत लग सकती हैं। आप इन्हें सिंपल सूट के साथ भी पहन सकती हैं।

टियर ड्रॉप इयररिंग्स

यह इयररिंग्स आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे। इसे आप सूट के साथ किसी भी त्योहार पर स्टाइल कर सकती हैं। यह देखने में काफी एलिगेंट और खूबसूरत हैं।

स्टेटमेंट गोल्ड इयररिंग्स

ऐसे इयररिंग्स का फैशन काफी लंबे समय से चला आ रहा है। यह आपके आउटफिट्स को बेहद रॉयल लुक देते हैं।

डिजाइनर इयररिंग्स

Trina Saha के इयररिंग्स का मल्टी कलर डिजाइन आपकी साड़ी में चार चांद लगा सकता है। आप भी इसे लहंगे के साथ भी कैरी कर सकते हैं। ये इयररिंग्‍स इतने हैवी हैं कि आपको गले भी कुछ भी पहनने की जरूरत महसूस नहीं होगी।

खूबसूरत साड़ी को नोटिस करवाने के लिए आप एक्ट्रेस के इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@trinasaha21)