अपनी लेडी लव को प्रपोज करने के लिए सेलेब्स ने चुनी ये जगहें


By Akanksha Jain08, Dec 2023 04:36 PMjagran.com

बॉलीवुड रोमांटिक कपल

बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स के बारे में तो आप जानते ही होंगे। आज हम आपको वो जगहें बताएंगे जहां बॉलीवुड स्टार्स ने अपने लेडी लव को प्रपोज किया था।

प्रियंका और निक

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा का ग्रीस में प्रपोज किया था। इस पल की तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

आलिया और रणबीर

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को मसाई मारा में प्रपोज किया था। इस यादगार पल को एक्ट्रेस ने शादी के बाद शेयर किया था।

हंसिका और सोहेल

हंसिका मोटवानी को उनके पति सोहेल ने पेरिस में आइफिल टावर के सामने प्रपोज किया था। शादी के पहले ही एक्ट्रेस ने ये फोटो शेयर की थी।

कियारा और सिद्धार्थ

कॉफी विद करण में कियारा ने बताया कि सिद्धार्थ ने कियारा को रोम में प्रपोज किया था। दोनों की जोड़ी शानदार है।

करीना और सैफ

सैफ अली खान ने भी करीना कपूर को प्रपोज करने के लिए सबसे रोमांटिक प्लेस पेरिस चुनी थी।

सोनम और आनंद

आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को न्यू यॉर्क में प्रपोज किया था। सोनम बहुत एक्साइडेट थी और फिर दोनों ने शादी कर ली।

शिल्पा और राज

राज कुंद्रा ने भी अपनी लेडी लव शिल्पा शेट्टी को पेरिस में प्रपोज किया था। राज और शिल्पा कपल गोल्स देने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ