Weekends: Girl Gang के साथ देखें ये 7 फिल्में


By Akshara Verma15, Feb 2025 11:49 AMjagran.com

7 बेस्ट मूवीज फॉर Girl Gang

भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल दोस्तों के साथ बिताना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो बिल्कुल सही सोचते हैं। इस Weekend पर आप अपनी Girl Gang के साथ इन 7 फिल्मों को देखकर आनंद उठा सकती हैं।

‘Veere Di Wedding Movie’

यह फिल्म एक चार दोस्तों की कहानी को दिखाती है, जो बचपन से एक साथ रहती हैं। यह 4 लड़कियां अपनी जिंदगी की अलग अलग उलझनों में फंसे होने के बाद भी एक दूसरे का सहारा बनी रहती हैं। 2018 की इस फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने लीड रोल निभाया था।

‘Queen Movie’

2014 में आई यह फिल्म काफी सुर्खियों में बनी रही है। फिल्म ने आते ही IMDB पर 10 में से करीब 8.1 रेटिंग हासिल करी। फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव की एक्टिंग को लोगों ने काफी प्यार दिया।

‘Crew Movie’

यह मूवी 3 केबिन क्रू के ऊपर आधारित है, जिसमें वह तीनों पकी सहेली होती हैं। फिल्म में सोनम कपूर, करीना कपूर और तब्बू लीड रोल निभाती हैं। साथ ही, दिलजीत दोसांझ की एंट्री लोगों का दिल जीत लेती है। आप इस फिल्म को Netflix पर देख सकते हैं।

‘Barbie Movie’

बार्बी फिल्म एक काल्पनिक कहानी पर बनाई गई है। साथ ही, फिल्म के सहारे लड़कियों की खूबसूरती, कोमल मन और सपनों को दिखाया गया है। 2023 में आते ही फिल्म को IMDb पर 10 में से करीब 7 रेटिंग हासिल करी। आप इस फिल्म को Netflix पर देख सकते हैं।

‘Aisha Movie’

2010 में आई यह रोमांस और कॉमेडी से भरी फिल्म आपके वीकेंड्स के लिए एकदम परफेक्ट फिल्म हैं। आप अपनी गर्ल गैंग के साथ फिल्म को देखकर आनंद उठा सकती है। फिल्म की लीड रोल निभाने वाली Aisha को जोड़ियां बनाना काफी पसंद हैं। पूरी स्टोरी जानने के लिए फिल्म को जरूर देखें।

‘Mean Girls’

हॉलीवुड की फिल्म Mean Girls एक कॉमेडी फिल्म है। 2024 में आई फिल्म को आप अपनी गर्ल गैंग के साथ जरूर देखें। अगर आप फिल्म को दोबारा देखना चाहती हैं, तो यह अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

‘The Sisterhood of the traveling pants Movie’

2005 की यह फिल्म रोमांस और एडवेंचर्स से भरी फिल्मों में से एक है। फिल्म में 4 बेस्ट फ्रेंड्स गर्मियों की छुट्टियों में एक दूसरे से अलग होने वाली होती हैं, लेकिन उनकी कहानी एक पेंट से जुड़ी होती है। पूरी कहानी जाने के लिए फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखें।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: IMDB