दुनिया के सबसे फायदेमंद फल कौन-से हैं?


By Priyam Kumari24, Feb 2025 12:05 PMjagran.com

दुनिया के सबसे ताकतवर फल

हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट में फलों का होना बहुत जरूरी है। इनमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे ताकत देने वाले फलों के बारे में।

एवोकाडो (Avocado)

एवोकाडो हेल्थ के साथ-साथ दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

कीवी (Kiwi)

कीवी में सभी फलों से ज्यादा विटामिन-सी पाया जाता है। यह दुनिया का सबसे ताकत देने वाला फल माना जाता है।

अनार (Pomegranate)

अनार में जिंक कैल्शियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन K, C, D, B जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit)

स्वाद में न सही लेकिन ड्रैगन फ्रूट हड्डियों, स्किन, अस्थमा, पेट और बाल के लिए सबसे बेहतर होता है। इसे दुनिया का सबसे फायदेमंद फल माना जाता है।

सेब (Apple)

डॉक्टर्स हमेशा एक सेब रोज खाने की सलाह देते हैं। यह फाइटोन्यूट्रिएंट्स क्वेरसेटिन का सबसे बेस्ट स्त्रोत होता है।

आंवला (Gooseberry)

आंवला बॉडी डिटॉक्स, ब्लड शुगर, पाचन तंत्र, त्वचा और इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। वहीं, आंवला खाने से दिल से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

केला (Banana)

केले में पोटेशियम अधिक होता है। इसलिए यह पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। केला वजन बढ़ाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva