Sports bike List


By Ayushi Chaturvedi29, Aug 2022 07:25 PMjagran.com

5 स्पोर्ट्स बाइक की लिस्ट

आज हॉकी के जादूगर कहे जानें वाले मेजर ध्यान चंद की जयंती है। इस खास दिन को हम राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी क्रम में आज हम आपके लिए 5 स्पोर्ट्स बाइक की लिस्ट लेकर आए है।

Yamaha R15 V4

Yamaha R15 V4 एक स्पोर्ट्स बाइक है।ये कुल 6 वेरिएंट में उपलब्ध है। ये बाइक 155cc BS6 इंजन द्वारा संचालित है जो 18.1 bhp की पावर और 14.2 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है।

BMW G 310 RR

कंपनी ने इसे कुल 2 वेरिएंट और 2 रंगों में उपलब्ध कराया है। आपको बता दें इसके इंजन को 312cc के द्वारा संचालित किया जाता है। जो 33.5 bhp की पावर और 2 .3 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है

Yamaha R15S

कंपनी ने इसे कुल 1 वेरिएंट और 2 रेंगो में उपलब्ध कराया है। Yamaha R15S में 155cc का BS6 का इंजन है जो 18.1 bhp की पावर और 14.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

TVS Apache RR310

इस बाइक को कुल 1 वेरिएंट और 3 रंगों में उपलब्ध कराया है। इसमें 312.2cc BS6 का इंजन दिया गया है जो 33.52 bhp की पावर और 27.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Kawasaki Ninja 400

कंपनी ने इसको कुल 1 वेरिएंट और 2 रंगों में उपलब्ध कराया है। Kawasaki Ninja 400 में 399cc का BS6 इंजन है जो 44.7 bhp की पावर और 37 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।