बजट 2025-26 में मिडिल क्लास को सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिली है, जिसके तहत 12 लाख से कम आय पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं देना होगा।
ऐसे में आज हम आपको साल 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताएंगे। आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।
इस लिस्ट में सबसे पहले बॉलीवुड के किंग खान का नाम शामिल है। शाह रुख खान ने साल 2024 में 92 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तमिल एक्टर थलापति विजय का नाम है, जिन्होंने बीते साल 80 करोड़ रुपये टैक्स भरा है।
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान जानी मानी हस्तियों में से एक हैं। बता दें कि उन्होंने साल 2024 में 75 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है।
साल 2024 में अमिताभ बच्चन ने 71 करोड़ रुपये का टैक्स भुगतान किया है। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता में से एक हैं।
अपनी फिल्मों से दिल जीत लेने वाले अजय देवगन का भी इस लिस्ट में नाम शामिल है। टैक्स भुगतान की बात करें तो उन्होंने 2024 में 42 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
इसी तरह की क्रिकेट जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & Jagran