भारत में सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 5 कारों की लिस्ट


By Ayushi Chaturvedi05, Aug 2022 01:45 PMjagran.com

Maruti Suzuki Wagon R

मारुति सुजुकी वैगनआर लोगों के दिलो पर कई सालो से राज करते आ रही है। जुलाई2022 के महीने में इस गाड़ी की ब्रिकी कुल 22,588 यूनिट की रही है।

Maruti Suzuki Baleno

ये कार प्रीमियम हैचबैक है, कंपनी ने पिछले महीने कुल 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दूसरा रैंक हासिल करने का दावा किया है। वहीं इसकी ब्रिकी जुलाई 2022 में 17,960 यूनिट की हुई है।

Maruti Suzuki Swift

मारुति स्विफ्ट हैचबैक देश में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। मात्र पांच फीसदी की गिरावट के बाद भी ये तीसरे नंबर पर है। जुलाई 2022 में इसकी कुल 17,539 यूनिट की सेल हुई है।

Tata Nexon

Tata Nexon ने पिछले महीने 14,214 यूनिट की ब्रिकी के साथ चौथा नंबर हासिल किया है।

Maruti Suzuki Dzire

डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान देश में पांचवी सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक है। जुलाई 2022 में इसकी कुल 13,747 यूनिट की ब्रिकी हुई है।

ऑटो उद्योग

ऑटो उद्योग अब धीरे-धीरे अपने बिक्री में सुधार देख रहा है, वहीं इसका ताजा उदाहरण पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट है।

भारत में बिकने वाली 5 हाइब्रिड कारें