Valentine's Day पर रोमांटिक फिल्में देखते हुए अपने पार्टनर के साथ समय बिताना हमेशा सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक है।
ऐसे में प्यार के मौसम को और रोमांटिक बनाने के लिए बॉलीवुड की ये फिल्में देखकर आप अपना वैलेंटाइन डे और भी खास बना सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।
साल 2004 में आई फिल्म 'वीर जारा' रोमांटिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म की स्टोरी और गाने बहुत खूबसूरत हैं। आप भी अपने वैलेंटाइन के साथ इस फिल्म को जरूर देखें।
अब रोमांटिक फिल्मों की बात हो रही है, तो इस लिस्ट में DDLJ का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है? इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था और यह एक हिन्दी सिनेमा की एवरग्रीन रोमांटिक फिल्मों में से एक है। वैलेंटाइन वीक में आप अपने पार्टनर के साथ राज-सिमरन की लव स्टोरी को देखकर अपनी इवनिंग को शानदार बनाएं।
इस लिस्ट में फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को भी नाम शामिल है। प्रेम और निशा का 90s वाला रोमांस आपको बांधकर रखने के लिए काफी है। यह रोमांटिक फिल्म ही नहीं बल्कि इस मूवी में कई खूबसूरत रिश्तों को दिखाया गया है। इस फिल्म को भी आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं।
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'आशिकी-2' भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म में आरोही और राहुल की लव स्टोरी ने सभी का दिल जीत लिया था। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर इस मूवी को देखना न भूलें।
वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए फिल्म 'जब वी मेट' को जरूर देखें। यह भी बॉलीवुड की बेहद रोमांटिक फिल्मों में से एक है।
मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb