साल 2024 में इन 5 सितारों ने किया डेब्यू


By Priyam Kumari27, Nov 2024 06:00 PMjagran.com

2024 में फिल्म इंडस्ट्री को मिले नए चहरें

साल 2024 का अंत होने वाला है और इस साल कई सितारों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म जगत के लिए यह साल काफी रोमांच भरा रहा है। वहीं, कई नए चेहरों ने भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाईं।

इन सितारों ने किया डेब्यू

हर साल फिल्म इंडस्ट्री में कई नए चेहरों को पॉपुलैरिटी मिलती है, तो कुछ फ्लॉप साबित भी होते हैं। आज हम आपको साल 2024 में बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने वाले सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

लक्ष्य लालवानी - (किल)

लक्ष्य लालवानी ने एक्शन फिल्म 'किल' में अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में राघव जुयाल, आशीष विद्यार्थी, तान्या मानिकतल और हर्ष छाया जैसे बड़े कलाकारों ने लक्ष्य के साथ काम किया है।

प्रतिभा रांटा - (लापता लेडीज)

प्रतिभा रांटा ने टीवी सीरियल में भी काम किया है। इस साल उन्होंने 'लापता लेडीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में अपनी शानदार एक्टिग से एक्ट्रेस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है।

अभय वर्मा - (मुंज्या)

फिल्म 'मुंज्या' से बॉलीवुड में डेब्यू कर अभय वर्मा ने सिनेमा जगत में अपनी खास जगह बना ली है। दर्शकों द्वारा इस फिल्म में उनका किरदार काफी पंसद किया गया है। वहीं, उन्होंने 'लिटिल थिंग्स' वेब सीरीज में भी काम किया है।

प्रज्ञा जायसवाल - (खेल-खेल में)

फिल्म 'खेल-खेल में' से बॉलीवुड में डेब्यू कर प्रज्ञा जायसवाल ने अपनी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म में अक्षय कुमार और तापसी पन्नू जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम किया। अपनी शानदार एक्टिग से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर छा गईं।

जुनैद खान - (महाराज)

इस साल जुनैद खान ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म 'महाराज' से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है। यह फिल्म 1862 के एक ऐतिहासिक महाराज के मानहानि मुकदमे पर आधारित है। फिल्म में जुनैद खान, शालिनी पांडे, जयदीप अहलावत और शरवरी जैसे कलाकार शामिल हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram & IMDb