Aaj Ka Panchang: रोहिणी व्रत आज, दैनिक पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त


By Amrendra Kumar Yadav04, Oct 2023 11:08 AMjagran.com

रोहिणी व्रत

पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज के दिन रोहिणी व्रत रखा जाएगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय 6 बजकर 15 पर होगा और सूर्यास्त 6 बजकर 4 मिनट पर होगा।

ब्रह्म मुहूर्त

यह मुहूर्त सुबह 04 बजकर 10 मिनट से 04 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इस समय उठकर ईश्वर वंदन करना चाहिए।

विजय मुहूर्त

यह मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में कोई भी काम करने से सफलता मिलती है।

गोधूलि मुहूर्त

यह मुहूर्त शाम 05 बजकर 58 मिनट से 06 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में संध्या वंदन करना चाहिए।

राहु काल

यह समय दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इस समय सावधानी बरतनी चाहिए।

गुलिक काल

यह समय सुबह 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 09 मिनट तक रहेगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय रात 9 बजकर 34 मिनट से अगले दिन सुबह 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com