Aaj Ka Panchang: प्रदोष व्रत आज, दैनिक पंचांग से जानें आज का शुभ मुहूर्त


By Amrendra Kumar Yadav11, Oct 2023 11:07 AMjagran.com

प्रदोष व्रत

आज अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज के दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन शिव जी की पूजा की जाती है।

ब्रह्मा मुहूर्त

यह मुहूर्त सुबह 4 बजकर 40 मिनट से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में सुबह उठकर ईश्वर वंदन करना चाहिए।

विजय मुहूर्त

आज के दिन विजय मुहूर्त 2 बजकर 4 मिनट से लेकर 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में कोई भी काम करने से सफलता मिलती है।

गोधूलि मुहूर्त

यह मुहूर्त शाम 5 बजकर 56 मिनट से लेकर 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में संध्या वंदन करना चाहिए।

अमृत काल

यह काल सुबह 4 बजकर 26 मिनट से अगले दिन 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

राहुकाल

यह समय दोपहर 12 बजकर 7 मिनट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस समय सावधानी बरतनी चाहिए।

गुलिक काल

यह समय दोपहर 10 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।

सूर्योदय व सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर होगा और सूर्यास्त 5 बजकर 56 मिनट पर होगा।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM