आज इन राशियों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, पढ़िए आज का दैनिक राशिफल
By Mahak Singh
2023-03-19, 07:06 IST
jagran.com
मेष दैनिक राशिफल
यात्रा देशाटन में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा करें। व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी।
वृषभ दैनिक राशिफल
संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल
पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
कर्क दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। सर्दी या उदर विकार की आशंका है।
सिंह दैनिक राशिफल
जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या दैनिक राशिफल
रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला दैनिक राशिफल
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
पारिवारिक मामलों में तनाव मिल सकता है। गलत संगत आपके लिए कष्टदायी हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
धनु दैनिक राशिफल
मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
मकर दैनिक राशिफल
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
कुंभ दैनिक राशिफल
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।
मीन दैनिक राशिफल
संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
पार्टनर से चैटिंग करते समय न करें ये 4 गलतियां
Read More