नेल पॉलिश को ऐसे करें रिमूव, नाखून दिखेंगे साफ


By Ashish Mishra30, Nov 2023 04:39 PMjagran.com

नेल पेंट का उपयोग

अक्सर महिलाएं हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए नेल पेंट का उपयोग करती हैं। आइए जानते हैं कि इसे आसानी से कैसे रिमूव किया जा सकता है।

नाखून खराब होना

ज्यादा समय तक नेल कलर लगाने से नाखूनों पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगता है। कुछ समय बाद इसे रिमूव कर देना चाहिए।

नींबू और सिरका

नाखून से नेल पेंट को हटाने के लिए नींबू और सिरके का उपयोग किया जा सकता है। इसे पानी में बाउल करके कॉटन की सहायता से 10-15 मिनट तक नाखून पर लगाए रखें। इससे नेल पॉलिश रिमूव हो जाता है।

सैनिटाइजर का उपयोग

नेल पेंट को रिमूव करने के लिए सैनिटाइजर का उपयोग कर सकते हैं। इसमें रबिंग अल्कोहल पाया जाता है। सैनिटाइजर को नाखून पर लगाकर रब करने से नेल पेंट हटने लगता है।

टूथपेस्ट का उपयोग

इसमें एथिल एसीटेट पाया जाता है। इसे नाखून पर लगाने के बाद रगड़ने से नेल पेंट रिमूव होने लगता है। ध्यान रहें कि ब्रश को केवल नाखून पर ही रगड़ना चाहिए।

हेयर स्प्रे का उपयोग

इसमें रबिंग अल्कोहल पाया जाता है। यह नेल पेंट को रिमूव करने में काफी मददगार होता है। इसे नाखून पर लगाकर कॉटन से रगड़ें। ऐसा करने से नेल पेंट रिमूव हो जाता है।

गर्म पानी का उपयोग

नाखून से नेल पॉलिश को रिमूव करने के लिए गर्म पानी का उपयोग करना चाहिए। नाखून को हल्के गर्म पानी में डालकर नेल पेंट को निकालने की कोशिश करना चाहिए।

अल्कोहल का उपयोग

करें इसका उपयोग करके नेल पॉलिश को रिमूव किया जा सकता है। रूई को अल्कोहल में भिगोकर नाखून पर रगड़ने से नेल पेंट निकलने लगता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ