गर्मी में भी लगेगी सर्दी, अपनाएं ये 5 टिप्स


By Farhan Khan06, May 2025 02:36 PMjagran.com

शुरू हो गई है गर्मी

इन दिनों गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। लोग इस मौसम से राहत के लिए ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग घूमने के लिए हिल स्टेशन जा रहे हैं।

गर्मी में फॉलो करें ये टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपको गर्मी में भी सर्दी लगेगी। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें।

पैरों को ठंडा रखें

शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए बेहद जरूरी है कि आपके पैर ठंडे होने चाहिए। इसके लिए आप पैरों को ठंडे पानी में रख सकते हैं या गीले मौजे भी पहन सकते हैं।

गर्म चीजों से दूरी बनाएं

गर्मी में सर्दी जैसा एहसास पाने के लिए आपको गर्म चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। इसमें चाय, कॉफी और लहसुन आदि शामिल है। आपको इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

ठंडी जड़ी-बूटियां खाएं

गर्म चीजों की बजाय आपको अपनी डाइट में ठंडी जड़ी-बूटियां जैसे धनिया, सौंफ, इलायची और पुदीना आदि को शामिल करना चाहिए। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

भरपूर मात्रा में पानी पिएं

अगर आप गर्मी में सर्दी जैसा एहसास पाना चाहते हैं, तो इसके लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। ऐसा करने से बॉडी में पसीना नहीं आता और ठंडक भी बनी रहती है।

सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहने

गर्मी में शरीर में ठंडक बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है कि सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहने जाएं। इससे शरीर के अंदर हवा आती है और शरीर कूल बना रहता है।

हल्का खाना खाएं

गर्मी से राहत के लिए हल्का और ताजा बना हुआ खाना खाना चाहिए क्योंकि ज्यादा भारी खाना खाने से शरीर का तापमान बढ़ता है। इसके चलते गर्मी लगने लगती है।

गर्मी में ये 5 टिप्स अपनाने से आपको सर्दी का एहसास होगा। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com